: vskjharkhand@gmail.com 9431162589 📠

जोहार लॉर्ड बुद्धा फाउंडेशन द्वारा वस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन  

जोहार लॉर्ड बुद्धा फाउंडेशन द्वारा वस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन रांची, 20 जूलाई जोहार लॉर्ड बुद्धा फाउंडेशन द्वारा आयोजित एवं भारत विकास परिषद (पूर्वी रीजन) दक्षिण झारखंड प्रांत के रांची मध्य, महानगर शाखा द्वारा प्रायोजित वस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन आदर्श पब्लिक स्कूल सिरांगो, कांके, रांची में किया गया। 

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि केन्द्रीय मनश्चिकित्सा संस्थान रांची के सीनियर लाइब्रेरियन जितेंद्र कुमार, विशिष्ट अतिथि रांची यूनिवर्सिटी के स्टेट ऑफिसर अर्जुन राम एवं भारत विकास परिषद के सम्मानित दायित्वधारी और सदस्यों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया उसके पश्चात स्वामी विवेकानंद और भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि बच्चों के अंदर शुरुआती दौर से ही देने की प्रवृत्ति पर जोर देना चाहिए ताकि आने वाले समय में हमारा समाज देने वाला बने ना कि लेने वाला। 

जोहार लॉर्ड बुद्धा फाउंडेशन द्वारा वस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन कार्यक्रम के दौरान 45 आर्थिक पिछड़े बच्चियों को वस्त्र दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से आर्थिक सहयोग जितेंद्र कुमार जी, सिरजा कुमारी एवं ओम प्रकाश सराफ़ जी का रहा । कार्यक्रम के दौरान मंच का संचालन क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव श्री जी. के. शर्मा जी के द्वारा एवं स्वागत भाषण क्षेत्रीय संरक्षक श्री जी एन सिंह जी के द्वारा दिया गया। कार्यक्रम का विस्तृत जानकारी  रांची महानगर शाखा के सचिव डॉ भारत भूषण जी के द्वारा दिया गया। 

कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से श्रीमान एच. पी. भगत, श्रीमान विनोद कुमार भंडारी, चारवा भगत, विकास कुमार, अनिल उरांव, भीम सिंह,  सावित्री एवं अंजलि कुमारी का रहा। 


Kindly visit for latest news 
: vskjharkhand@gmail.com 9431162589 📠 0651-2480502