: vskjharkhand@gmail.com 9431162589 📠

चित्रपट झारखंड फिल्म महोत्सव का उद्देश्य संस्कृति एवं संस्कार को बचाए रखना : गोपाल पाठक

चित्रपट झारखंड फिल्म फेस्टिवल- 2023 का आयोजन आगामी 23, 24 एवं 25 जून 2023 को रांची, 13 मई  चित्रपट झारखंड- "सार्थक सिनेमा से समृद्ध संस्कृति" एवं भारतीय चित्र साधना के संयुक्त तत्वाधान में आगामी 23, 24 एवं 25 जून 2023 को सरला बिरला विश्वविद्यालय परिसर में तीन दिवसीय चित्रपट झारखंड फिल्म फेस्टिवल- 2023 का आयोजन किया जाना सुनिश्चित किया गया है। जिसका विधिवत आगाज सरला बिरला विश्वविद्यालय के सभागार में विवि के मान. कुलपति प्रोफ़ेसर गोपाल पाठक, मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी सह झारखंड चित्रपट फिल्म महोत्सव के प्रेसिडेंट डॉ प्रदीप कुमार वर्मा, चित्रपट झारखंड फिल्म महोत्सव के ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेट्री श्री नंदकुमार सिंह, संस्कार भारती झारखंड प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुशील अंकन, श्री नंदलाल नायक, कुलसचिव प्रो विजय कुमार सिंह, सह प्रचार प्रमुख श्री संजय आजाद, श्री सुमित मित्तल, श्री राकेश रमन आदि के द्वारा संयुक्त रूप से चित्रपट झारखंड फिल्म महोत्सव का पोस्टर विमोचन कर किया गया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर गोपाल पाठक ने फिल्म इंडस्ट्री की इतिहास एवं अभी तक की यात्रा की विधिवत चर्चा करते हुए कहा कि चित्रपट झारखंड फिल्म महोत्सव का उद्देश्य संस्कृति एवं संस्कार को बचाए रखना है। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड की तरह जॉलिवुड में कला संस्कृति एवं मनोरंजन के साथ-साथ रोजगार की भी अपार संभावनाएं हैं।

चित्रपट झारखंड फिल्म फेस्टिवल- 2023 का आयोजन आगामी 23, 24 एवं 25 जून 2023 को चित्रपट झारखंड फिल्म महोत्सव के प्रेजिडेंट डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने कहा कि चित्रपट केवल मनोरंजन ही नहीं संस्कार एवं संस्कृति के वाहक भी होते हैं। झारखंड की संस्कृति केवल देखने की नहीं अपितु भाग लेने की है। फिल्में दस्तावेज होती हैं जो इतिहास का बोध कराती हैं। उन्होंने कहा कि चित्रपट झारखंड के द्वारा स्थानीय प्रतिभाओं को सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत के विश्व बंधुत्व भाव के साथ फिल्म निर्माण के क्षेत्र को सकारात्मक सृजन, संस्कृति संपन्न एवं रोजगारोन्मुख बनाते हुए भारतीय सिनेमा में भारतीयता, भारतीय पारिवारिक मूल्यों तथा सामाजिक चेतना को बढ़ावा देकर अपने सांस्कृतिक मूल्यों को संबल प्रदान करना चित्रपट झारखंड का ध्येय है।

चित्रपट झारखंड फिल्म फेस्टिवल के सेक्रेटरी श्री नंद कुमार सिंह ने सरला बिरला विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय फिल्म फेस्टिवल 2023 के आयोजन की चर्चा करते हुए कहा कि भारतीय सिनेमा की शुरुआत भारतीय संस्कृति के वाहक के तौर पर की गई थी, कालांतर में इसका उद्देश्य अधिकाधिक धनार्जन तक सिमट गया है। उन्होंने वोकल फॉर लोकल कॉन्सेप्ट पर झारखंड की कला संस्कृति को विश्व पटल पर उजागर करने की बात कही। साथ ही उन्होंने झारखंड चित्रपट के स्थापना एवं उद्देश्य तथा कार्यों की विस्तृत चर्चा की।

लोक कलाकार नंदलाल नायक ने कहा कि माय, माटी और संस्कृति है तो हम हैं। चित्रपट झारखंड फिल्म महोत्सव के माध्यम से झारखंड के होनहार प्रतिभाओं को तराशने का प्लेटफार्म उपलब्ध होगा।

संस्कार भारती के प्रेसिडेंट डॉ सुशील अंकन ने चित्रपट झारखंड फिल्म महोत्सव के स्वरूप एवं कार्य योजना का विषय प्रवेश कराया।
विदित हो कि चित्रपट झारखंड फिल्म फेस्टिवल में विभिन्न विषयों यथा- जनजातीय समाज, झारखंड स्वतंत्रता संग्राम, वोकल फॉर लोकल, झारखंड का इतिहास, ग्राम विकास, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण, सामाजिक सद्भाव, रोजगार सृजन, भविष्य का भारत आदि विषय पर प्रतियोगिताएं होंगी जिसमें विजेताओं को दो लाख रुपए नगद पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

विदित हो कि चित्रपट झारखंड फिल्म फेस्टिवल 2023में फिल्म जमा करने की अंतिम तिथि 15 मई 2023 है, जिसके लिए पंजीकरण की प्रक्रिया जारी है। कैंपस फिल्मों के लिए ₹100 प्रति फिल्म एवं अन्य श्रेणियों के लिए 250 रुपए प्रति फिल्म निर्धारित किए गए हैं। चयनित फिल्मों को 30 मई 2023 तक अधिसूचित किया जाएगा।

कार्यक्रम का संचालन वाणिज्य विभाग की सहायक प्राध्यापिका प्रोफेसर एलजी हनी सिंह के द्वारा की गई एवं अंत में धन्यवाद ज्ञापन की औपचारिकता वाणिज्य एवं व्यवसाय प्रबंधन के डीन डॉ संदीप कुमार के द्वारा पूरी की गई।

इस अवसर पर प्रो एसबी दंडीन, श्री हरि बाबू शुक्ला, डॉ अशोक कुमार अस्थाना, डॉ पार्थ पॉल, डॉ राधा माधव झा, श्री अजय कुमार, श्री प्रवीण कुमार,श्री आशुतोष द्विवेदी सहित विश्वविद्यालय के सभी पदाधिकारी, प्राध्यापक, कर्मचारी एवं आयोजन समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे।


Kindly visit for latest news 
: vskjharkhand@gmail.com 9431162589 📠 0651-2480502