राँची(विसंके)24.08.218, राजधानी राँची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा एथेलेटिक्स स्टेडियम में लोकमंथन कार्यक्रम को लेकर मुहूर्त पूजन किया गया। मुहूर्त पूजन रांची के प्रतिष्ठित पाहन मा श्री जगलाल पाहन के कर कमलों से शुभारम्भ कर उन्होंने इस आयोजन की सफलता के लिए ईश्वर की आराधना की।27 से 30 सितंबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम का उद्घाटन उपराष्ट्रपति श्री वेंकैया नायडू करेंगे और समापन समारोह में लोक सभा स्पीकर श्रीमती सुमित्रा महाजन भाग लेंगी।
27 से 30सितंबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारत बोध- जन गण मन विषय पर चर्चा की जाएगी। लोकमंथन के इस द्वितीय संस्करण में विभिन्न बौद्धिक कलात्मक और कार्मिक रंगों का एक ही मंच पर समावेश होगा। कार्यक्रम में झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री रघुवर दास, कला संस्कृति मंत्री अमर कुमार बाउरी, रंगा हरी, पद्मश्री अशोक भगत, डेविड फ्राले, स्वामी नरसिम्हा नंद, डॉक्टर माधव चित्तले, डॉ विनय सहस्त्रबुद्धे, संजीव सान्याल, बजरंग लाल गुप्ता आदि भाग लेंगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह कार्यवाह मा दत्तात्रेय होसबोले,अखिल भारतीय प्रज्ञा प्रवाह के संयोजक श्री जे नंदकुमार ,झारखण्ड के मुख्यमंत्री श्री रघुबर दास, राज्यसभा के सांसद श्री राकेश सिन्हा सहित शुक्रवार को हुए इस भूमि पूजन कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, पद्मश्री अशोक भगत, महापौर श्रीमतीआशा लकड़ा, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के सचिव मनीष रंजन, लोकमंथन आयोजन समिति के नंदकुमार इंदु, आदि गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।