: vskjharkhand@gmail.com 9431162589 📠

चित्रपट झारखंड द्वारा 23, 24 एवं 25 जून 2023 को फिल्म फेस्टिवल का आयोजन

चित्रपट झारखंड द्वारा 23, 24 एवं 25 जून 2023 को फिल्म फेस्टिवल का आयोजनरांची, 26 मार्च : चित्रपट झारखंड के द्वारा आगामी 23, 24 एवं 25 जून 2023 को चित्रपट झारखंड फिल्म फेस्टिवल आयोजित होने जा रही है, जिसमें राज्य भर से लगभग सौ से भी अधिक फिल्मों का प्रदर्शन होना निश्चित किया गया है। जिसका मुख्य उद्देश्य क्षेत्रीय सिनेमा को बढ़ावा देना है। झारखंड में बन रही फिल्मों को एवं निर्माताओं को यहां की ऐतिहासिक एवं पौराणिक संस्कृति को पूरे विश्व के पटल पर प्रदर्शित करने के लिए एक साझा मंच तैयार किया जा रहा है। वहीं फिल्म विधा के माध्यम से राज्य के विभिन्न क्षेत्रों की सांस्कृतिक परंपराओं एवं सामाजिक आधार बनाकर देश की एकता, अखंडता एवं सामाजिक सद्भाव, वसुधैव कुटुंबकम की ओर अग्रसर करना है। उक्त विषय से संबंधित पोस्टर विमोचन सह चित्रपट झारखंड का वेबसाइट लोकार्पण रांची स्थित होटल रेडिसन ब्लू में किया गया। फिल्म फेस्टिवल में जो भी फिल्म निर्माता भाग लेंगे उन्हें झारखंड राज्य से संबंधित होना चाहिए। जो भी फिल्म निर्माता अपनी फिल्म को चित्रपट झारखंड द्वारा 23, 24 एवं 25 जून 2023 को फिल्म फेस्टिवल का आयोजनफिल्म फेस्टिवल में भेजना चाहते हैं वह चित्रपट झारखंड की वेबसाइट पर अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा लें। फिल्म गूगल ड्राइव लिंक या पेनड्राइव के माध्यम से ही भेजी जा सकती है। फिल्म जमा करने की अंतिम तिथि 15 मई 2023 मध्यरात्रि रखी गई है। जिसमें फिल्म का विषय जनजातीय समाज, वोकल फॉर लोकल, ग्रामीण विकास, पर्यावरण, रोजगार सृजन, झारखंड स्वतंत्रता संग्राम, झारखंड का इतिहास, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सद्भाव, भविष्य का भारत,‍ निश्चित की गई है।चित्रपट झारखण्ड के अध्यक्ष नन्द कुमार सिंह ने विषय प्रवेश करते हुए कहा कि झारखण्ड की भाषा, संस्कृति और कला को फिल्मों के माध्यम से आगे बढ़ाने और मनोरंजन के क्षेत्र में रोजगार के अवसर सृजित करने के लिए चित्रपट झारखण्ड का गठन किया गया है। इस अवसर पर बोलते हुए प्रसिद्ध अभिनेता और फिल्म निर्देशक नन्दलाल नायक ने कहा कि साढ़े तीन करोड़ की आबादी वाले राज्य में मनोरंजन उद्योग की उपस्थिति नगण्य है। माय माटी और भाषा के उत्थान के लिए चलचित्र निर्माण की दिशा में यह पहल स्वागत योग्य है।

चित्रपट झारखंड द्वारा 23, 24 एवं 25 जून 2023 को फिल्म फेस्टिवल का आयोजनप्रसिद्ध समाज सेवी श्रीमती नन्दिनी गुप्ता ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि समाज में ऐसी गतिविधि जीवंतता की पहचान है।
मुम्बई में रहकर फिल्म सम्पादन के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाले दिलीप कुमार देव ने कहा कि जून में आयोजित होनेवाले इस फिल्म उत्सव में जनजातीय विषय बहुत स्वागत योग्य हैं, और इसमें झारखण्डी भाषाओं की म्युजिक विडियो को भी सम्मिलित करना श्रेष्ठ होगा। इस कार्यक्रम में उपस्थित समाजसेवी एवं उद्यमी श्रीमती नंदिनी गुप्ता, श्री प्रकाश चौधरी, श्री गोपाल झा, श्री दिलीप कुमार देव, नंदलाल नायक, अध्यक्ष झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स किशोर मंत्री, चित्रपट झारखंड के अध्यक्ष नंद कुमार सिंह,राजेंद्र प्रसाद, शैलेंद्र भट्ट चित्रपट झारखंड के मीडिया प्रभारी डॉ.दीपक प्रसाद, चार्टर्ड अकाउंटेंट सुमित मित्तल, निरंजन कुमार और आज के कार्यक्रम के संचालक राकेश रमण जी उपस्थित रहे।


Kindly visit for latest news 
: vskjharkhand@gmail.com 9431162589 📠 0651-2480502