: vskjharkhand@gmail.com 9431162589 📠

सेवा भारती ने स्वास्थ्य उपकरण प्रदान किया

सेवा भारती ने स्वास्थ्य उपकरण प्रदान कियारांची, 01 जनवरी: सेवा भारती, झारखंड की ओर से एवं सेवा इंटरनेशनल, दिल्ली के सहयोग से रांची के तुपुदाना अवस्थित रामकृष्ण मिशन सेनोटेरियम अस्पताल को बड़े साइज के 05 आक्सीजन सिलेंडर,05 आक्सीजन कंस्ट्रेटर प्रदान किया गया। मौके पर सेवा भारती के प्रांतीय सचिव ऋषि पाण्डेय ने बताया कि विगत कोरोना काल में सेवा इंटरनेशनल, दिल्ली से अपने संस्था को ऐसे स्वास्थ्य उपकरण भेजा गया था। अब इन उपकरणों को सेवा भावी अस्पताल व समाज कल्याणकारी संस्थानों को भेंट करने की योजना बनाई गई है। इस क्रम में आज रामकृष्ण मिशन सेनोटेरियम अस्पताल को 5 आक्सीजन सिलेंडर, 05 आक्सीजन कंस्ट्रेटर प्रदान किया गया है।

मौके पर रामकृष्ण मिशन सेनोटेरियम अस्पताल के सचिव स्वामी सत्संगानंद जी महाराज ने बताया कि 284 एकड़ भूभाग पर यह अस्पताल 1936 में स्थापित हुआ था। इस सेवा प्रकल्प में देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद का शुभागमन हुआ है। वर्तमान में 143 महिला-पुरुष टीबी के मरीज भर्ती हो कर इलाजरत है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा भारती के गुरुशरण प्रसाद,सेवा भारती के प्रांतीय अध्यक्ष प्रेम अग्रवाल, शुभेंदु भट्ट, मिथिलेश्वर मिश्र, पूर्व सिनीयर एसपी, सीबीआई,रांची के शांतनु कौर आदि उपस्थित रहे।


LATEST VIDEOS

: vskjharkhand@gmail.com 9431162589 📠 0651-2480502